Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रियंका के हलफनामे पर भाजपा हमलावर, कहा- नकली गांधी परिवार दलितों का अपमान करने में पीछे नहीं

भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि प्रियंका गांधी का हलफनामा एक कबूलनामा है, जो कांग्रेस और गांधी परिवार के भ्रष्टाचार को उजागर करता है।

24 Oct 2024

प्रियंका के हलफनामे पर भाजपा हमलावर, कहा- नकली गांधी परिवार दलितों का अपमान करने में पीछे नहीं

नई दिल्ली। वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी के हलफनामे में दी गई जानकारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हमला करते हुए कहा है कि नकली गांधी परिवार दलितों का अपमान करने में पीछे नहीं रहता। गांधी परिवार के दांत दिखाने के और, खाने के और हैं।

भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि प्रियंका गांधी का हलफनामा एक कबूलनामा है, जो कांग्रेस और गांधी परिवार के भ्रष्टाचार को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाडरा की घोषित संपत्ति में इनके देय आयकर 75 करोड़ से ज्यादा है। देश सोनिया गांधी, राहुल गांधी ओर प्रियंका गांधी वाडरा से स्पष्टीकरण चाहता है कि प्रथम दृष्टया गलत तरीके से अर्जित की गई इस संपत्ति के साधन क्या थे।

उन्होंने कहा कि किसी को अगर सीखना है तो गांधी परिवार से सीखना चाहिए कि पाखंड क्या होता है। उन्होंने कहा कि एसयूवी और फार्म हाउस वाले क्या जाने कि पिछड़े समाज को कैसे आगे बढ़ाया जाता है। जब प्रियंका गांधी पर्चा भरने अंदर जाती हैं तो पार्टी के अध्यक्ष को बाहर कर दिया जाता है। पार्टी दिखाने भर के लिए दलित नेता को अध्यक्ष बनाती है, सच्चाई यह है कि कांग्रेस दलित विरोधी है।

गौरव भाटिया ने कहा कि वायनाड में आपदा आई तब गांधी परिवार ने एक रुपया दान नहीं दिया। देश में आपदा आती है तो राहुल गांधी विदेश चले जाते हैं क्योंकि इनका मकसद बस इतना है कि इनका परिवार आगे बढ़े, आम जनता से इनको कोई लेना देना नहीं है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रियंका के हलफनामे पर भाजपा हमलावर, कहा- नकली गांधी परिवार
भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि प्रियंका गांधी का हलफनामा एक कबूलनामा है, जो कांग्रेस और





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News